Marcus Garvey - "With confidence, you have won before you have started."
जीवन में एक सितारा थामाना वह बेहद प्यारा थावह डूब गया तो डूब गयाअंबर के आंगन को देखोकितने इसके तारे टूटेकितने इसके प्यारे छूटेजो छूट गए फ़िर कहाँ मिलेपर बोलो टूटे तारों परकब अंबर शोक मनाता हैजो बीत गई सो बात गईजीवन में वह था एक कुसुमथे उस पर नित्य निछावर तुमवह सूख गया तो सूख गयामधुबन की छाती को देखोसूखी कितनी इसकी कलियाँमुरझाईं कितनी वल्लरियाँजो मुरझाईं फ़िर कहाँ खिलींपर बोलो सूखे फूलों परकब मधुबन शोर मचाता हैजो बीत गई सो बात गईजीवन में मधु का प्याला थातुमने तन मन दे डाला थावह टूट गया तो टूट गयामदिरालय का आंगन देखोकितने प्याले हिल जाते हैंगिर मिट्टी में मिल जाते हैंजो गिरते हैं कब उठते हैंपर बोलो टूटे प्यालों परकब मदिरालय पछताता हैजो बीत गई सो बात गईमृदु मिट्टी के बने हुए हैंमधु घट फूटा ही करते हैंलघु जीवन ले कर आए हैंप्याले टूटा ही करते हैंफ़िर भी मदिरालय के अन्दरमधु के घट हैं,मधु प्याले हैंजो मादकता के मारे हैंवे मधु लूटा ही करते हैंवह कच्चा पीने वाला हैजिसकी ममता घट प्यालों परजो सच्चे मधु से जला हुआकब रोता है चिल्लाता हैजो बीत गई सो बात गई— हरिवंशराय बच्चन